बड़ी खबर: किसान जत्थेबंदियों का राजभवन की तरफ कूच, स्थिति तनावपूर्ण

punjabkesari.in Saturday, Jun 26, 2021 - 01:38 PM (IST)

चंडीगढ़ (नयामियां): किसान जत्थेबंदियों की तरफ से आज दिल्ली की सरहदों पर डटे हुए किसानों को 7 महीने पूरे हो गए है। आज किसान जत्थेबंदियों की तरफ से चंडीगढ़ की तरफ रोष मार्च किया जा रहा है। इस दौरान किसानों की तरफ से चंडीगढ़ पुलिस की पहली बैरिकेड तोड़ दी है। यहां बता दें कि पंजाब भर की 32 किसान जत्थेबंदियां आज मोहाली के गुरुद्वारा के सामने इकट्ठे हुए।

PunjabKesari

किसान विरोधी काले कानून वापस करने की मांग को लेकर राजभवन का घेराव करते हुए राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आज 26 जून को देश भर में से अलग-अलग राज्यों के राज्यपालों को मेमोरेंडम देने के कॉल के संबंध में मोहाली के गुरुद्वारा पहुंचे। यहां बाकायदा एक स्टेज भी लगाई गई। 

इस मौके भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नेता और संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य बलबीर सिंह राजेवाल, सतनाम सिंह बहरू और दूसरे नेताओं ने संबोधन करते केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि बिना किसी देरी से तीनों ही काले कानून वापस लिए जाएं नहीं तो इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि असंवैधानिक तौर से पास किए गए यह कानून राज्यों के अधिकारों में सीधा दख़ल है, जिसको किसान किसी भी तरह सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे संघर्ष 7 महीने की जगह सितंबर तक चले परन्तु किसान दिल्ली से इन कानूनों को रद्द करवाए बगैर वापस नहीं लौटेंगे।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News