सड़क किनारे खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, हुई मौ/त

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 11:35 AM (IST)

तरनतारन (संदीप): जिला तरनतारन के गांव सभरा में पट्टी रोड पर दाना मंडी के पास एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। दरअसल एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जिसमें महिंदर सिंह पुत्र तारा सिंह (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक का कोई इंडिकेटर और बैरिकेडिंग न होने की वजह से यह हादसा हुआ और अगर ट्रक की पार्किंग लाइट का इंडिकेटर ऑन होता तो यह हादसा टल सकता था।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिंदर सिंह को पट्टी के नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, उसकी हालत बहुत नाजुक होने की वजह से उसे भिखीविंड के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। जहां सुबह 3 बजे पीड़ित की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी सबरा के इंचार्ज ASI गुरपाल सिंह पन्नू ने बताया कि ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया गया है और ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। मृतक महिंदर सिंह के परिवार वालों के बयान पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ट्रक के मालिक की पहचान के लिए जांच जारी है। इस बीच उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पट्टी सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News