Punjab Police के कर्मचारी की गोली लगने से मौ+त
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 02:08 PM (IST)
पट्टी: पंजाब पुलिस के ए.एस.आई गुरमीत सिंह की सरकारी कार्बाइन की गोली लगने से मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों से अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरमीत सिंह गांव सैदपुर के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, 15 जून को पट्टी कोर्ट कॉम्प्लेक्स की चेक पोस्ट पर तैनात ए.एस.आई गुरमीत सिंह ने कथित तौर पर अपनी सरकारी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली थी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा था। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार देर रात इलाज के दौरान एएसआई गुरमीत सिंह का निधन हो गया। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

