अंजलि वर्मा ने श्रीलंका में जीता ‘मिसेज इंडिया टैलेंटेड’ अवार्ड

punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2017 - 02:21 PM (IST)

बठिंडा (बलविंद्र): श्रीलंका सरकार द्वारा कोलंबो शहर में आयोजित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के दौरान मिसेज इंडिया अंजलि वर्मा ने ‘मिसेज इंडिया टैलेंटेड’ अवार्ड जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अंजलि वर्मा ओवर आल कैटागरी में भी दूसरे नंबर पर रही, जिस पर  बठिंडा  शहर ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब को मान है।

उक्त प्रकटावा उन्होंने पत्रकारों को संबोधन करते हुए किया। अंजलि वर्मा ने बताया कि श्रीलंका सरकार टूरिज्म को उत्साहित करने के लिए मिसेज इंडिया प्रतियोगिता करवाती रहती है, जिसमें सिर्फ भारतीय मूल की महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं, जो भारत ही नहीं बल्कि किसी अन्य देश की निवासी भी हो सकती हैं। 

इस प्रतियोगिता में कुल 850 विवाहित महिलाओं ने ऑडीशन दिया जिनमें सिर्फ 40 को ही प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया। इनमें 35 महिलाएं भारत में हैं जबकि 5 अन्य भारतीय मूल की अन्य देशों से हैं। वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उनको दूसरा स्थान ही नहीं बल्कि विभिन्न कैटागरीज में ‘मिसेज इंडिया टैलेंटेड’, ग्रेसफुल और कैटवॉक अवार्ड भी मिले हैं जो उनके लिए सच में खुशी और गर्व महसूस करने वाली बात है। 

Related News

भारत ने 5वीं बार जीती एशियन चैंपियंस ट्राफी, CM Mann ने ट्वीट कर हॉकी टीम को दी बधाई