मुक्तसर के किसान ने जीता दीवाली बम्पर, बना करोड़पति
punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 07:03 PM (IST)
चंडीगढ़ : श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव कोटभाई का किसान राजिंदर सिंह पंजाब स्टेट डीयर दीवाली बम्पर का एक करोड़ रुपए का दूसरा पुरस्कार जीतकर रातोंरात करोड़पति बन गए हैं। इस बम्पर का परिणाम 8 नवंबर को घोषित किया गया था। राजिंदर सिंह को यह पुरस्कार लॉटरी टिकट संख्या ए-875367 के लिए मिला है। पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए विजेता द्वारा लॉटरी टिकट और आवश्यक दस्तावेज आज राज्य लॉटरी विभाग के चंडीगढ़ कार्यालय में जमा किए गए।
करोड़पति बने राजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी 2 बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने कहा कि वह पुरस्कार राशि का उपयोग अपनी बेटी की शादी, घर बनाने और अन्य जरूरतों के भुगतान के लिए करेंगे। लॉटरी विभाग के अधिकारियों ने भाग्यशाली विजेता को आश्वासन दिया कि पुरस्कार राशि जल्द ही उनके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here