अवैध निर्माण पर नगर निगम का Action, कॉलोनियों और लेबर क्वार्टरों को किया ध्वस्त

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2024 - 08:43 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): नगर निगम ने शुक्रवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम जोन बी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में दो अवैध कॉलोनियों और दो लेबर क्वार्टर इमारतों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी अनुसार ताजपुर रोड पर नगर निगम की मुख्य डंप साइट के पास दो अवैध कॉलोनियां बन रही थीं, जबकि मुंडिया क्षेत्र में दो अवैध लेबर क्वार्टर भवन बन रहे थे, जिन पर नगर निगम ने डिच चलाई है। 

यह भी पढ़ें- एक बार फिर से ज्योति नूरां और कुणाल पासी में झगड़ा, मामला पहुंचा थाने

इसके अलावा नगर निगम की टीमों ने शेरपुर इलाके में एक अवैध लेबर क्वार्टर की इमारत को भी सील कर दिया है और रमनदीप कॉलोनी में भी एक अतिक्रमण हटाया गया है। असिस्टेंट टाउन प्लानर (एटीपी-जोन बी) हरविंदर सिंह हनी ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के दिशा-निर्देशों पर अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि रोजाना निरीक्षण के दौरान उन्हें उक्त अवैध निर्माणों की जानकारी मिली थी जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। 

यह भी पढ़ें- पंजाब के CM मान का 'ड्रीम प्रोजेक्ट', दिवाली से पहले इस जिले को मिलेगा तोहफा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News