Viral Video: सुर्खियों में जालंधर नगर निगम कर्मियों का कारनामा, जिसने भी देखा रह गया हैरान

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 05:26 PM (IST)

जालंधरः सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होती  रहती है। ताजा मामला जालंधर का सामने आ रहा है, जहां नगर निगम कर्मचारियों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडयो में देखा जा सकता है कि कैसे एक नगर निगम का कर्मचारी टैंकर लेकर  सड़कों के बीच बने डिवाइडर पर लगाए गए पेड़-पौधों को पानी दे रहे हैं। 

हैरान करने वाली  बात यह है कि  यह पानी धूप में नहीं बल्कि बरसात में दे रहा है। जी हां, बारिश के बीच नगर निगम की गाड़ी पौधों को पानी देते दिखें, जिसे लोगों ने अपने कैमरे में कैद लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग खूब हंसी उड़ा रहे है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि एक तरफ निगम घाटे में चल रहा है और ऊपर से सरकारी मशीनरी का इस तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News