नगर परिषद कर्मचारियों ने थाने के आगे लगाया कूड़े का ढेर, जमकर किया रोष प्रदर्शन, पढ़ें मामला

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 12:13 PM (IST)

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) :  बीते दिनों नगर काउंसिल दीनागर के एक क्लर्क के खिलाफ आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का झंडा उतारने को लेकर मामला दर्ज कर पर्चे के विरोध में आज सुबह नगर परिषद कर्मचारियों ने दीनानगर पुलिस स्टेशन के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस स्टेशन के बाहर कूड़े का ढेर लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

 Council Employees Protest

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्मचारी पर दर्ज किया गया केस बेबुनियाद है और इसे तुरंत खारिज किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करके कर्मचारी को निशाना बनाया है, जिससे नगर परिषद के सभी कर्मचारियों में भारी गुस्सा है।

 Council Employees Protest

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर केस वापस नहीं लिया गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो काम भी रोका जा सकता है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर दीनानगर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए और इंसाफ की मांग की। मौके पर पहुंचे DSP दीनानगर राजिंदर मिन्हास ने प्रदर्शनकारियों से बात की और उन्हें केस कैंसिल करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया जिसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने धरना उठा लिया।

 Council Employees Protest

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News