जालंधर में कर्फ्यू दौरान महिला का बेरहमी से कत्ल, दुष्कर्म होने का संदेह

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 11:03 AM (IST)

जालंधर/लांबड़ा(अमरजीत): थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव निझरां में एक महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतका की पहचान सीता पत्नी लुभाया के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना लांबड़ा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला खेतों में पशूओं के लिए चारा लेने के लिए आई थी लेकिन वह सारी रात घर वापस नहीं लौटी।

PunjabKesari, murder case

सुबह उक्त महिला का शव गांव के बाहर एक मोटर से बरामद हुआ। एस.एच.ओ. रमनदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म होने का शक भी जाहिर किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News