प्रवासी महिला के कत्ल की गुत्थी सुलझी,भतीजा ही निकला बुआ का कातिल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 08:00 AM (IST)

संगरूर(विवेक सिंधवानी,यादविन्द्र,बेदी): पुलिस ने गत दिनों एक महिला के हुए कत्ल के केस की गुत्थी सुलझाते आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते डी.एस.पी. संदीप वडेरा ने बताया कि गत 23 मई को स्थानीय एक पैलेस के समीप एक प्रवासी महिला जोखिनी पत्नी बैजू वासी कुसुमही कलां यू.पी. की गर्दन पर चाकू से प्रहार करके कत्ल कर दिया गया था।

आरोपी था भागने की ताक में
पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश करते हुए संजय कुमार को संगरूर रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया है जोकि रेलगाड़ी से भागने की ताक में था। डी.एस.पी. ने बताया कि पूछताछ दौरान संजय ने अपना आरोप कबूल कर लिया है कि उसने ही जोखिनी का कत्ल किया है।

संजय करता था जोखिनी के चरित्र पर शक 
वडेरा ने बताया कि मृतका जोखिनी संजय की रिश्तेदारी में बूआ लगती थी। वह अपनी बूआ व उसके लड़के के साथ उक्त पैलेस समीप एक कमरे में इकट्ठे रहते थे। आरोपी संजय अपनी बूआ के चरित्र पर शक करता था व इस संबंधी उनकी आपस में कई बार तकरार भी हुई थी। 23 मई को इसी शक के तहत बाद दोपहर कमरे में आकर उसने अपनी बूआ का कत्ल कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News