शादी समारोह में मची भगदड़, हत्या के इरादे से चलार्इ गोलियां

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 09:19 AM (IST)

मानसा (मित्तल): गांव खीवा महा सिंह वाला में एक शादी समारोह दौरान उस समय भगदड़ मच गई जब अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर  फायर कर दिए। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी अनुसार उक्त गांव में विवाह समागम दौरान कुछ व्यक्तियों ने गांववासी सुखवीर सिंह पर गोलियां चला दीं। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अब वह पी.जी.आई. चंडीगढ़ में भर्ती है। इस संबंधित सहायक थानेदार भगवान दास ने घायल सुखवीर की शिकायत पर मनदीप सिंह, उसके पिता केवल सिंह वासियान गांव मींहा सिंह वाला और गुरदीप सिंह निवासी बीरोके कलां के खिलाफ  मामला दर्ज करके अगली कार्रवार्इ शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News