Breaking News: जालंधर में बड़ी वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस का भी नजारा देख उड़े होश
punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2023 - 11:40 AM (IST)

जालंधर(सोनू): शहर में आज सुबह एक मर्डर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना दी गई कि एक कमरे में रह रहे 2 दोस्तों में से एक का कत्ल हो गया है। मृतक की पहचान रजिंदर कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए ए.सी.पी. निर्मल सिंह ने बताया कि अभी कुछ ही देर पहले उन्हें कत्ल हो जाने की सूचना मिली है। मौके पर अपनी टीम के साथ पहंचुकर उन्होंने जांच शुरू कर दी है। रजिंदर अपने एक दोस्त होशियारपुर निवासी सनी के साथ कमरे में रहता था। कमरे के हालात देखकर पुलिस यह अंदाजा लगा रही है कि उसका कत्ल हुआ है और कातिल उसका दोस्त ही है। पुलिस द्वारा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
फिलहाल पुलिस सनी की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here