खौफनाक.. Murder कर बोरे में डाली दोस्त की लाश, होश उड़ा देगा मामला
punjabkesari.in Friday, Oct 06, 2023 - 08:49 AM (IST)

लुधियाना: लापता चल रहे न्यू शक्ति नगर के युवक की उसके 2 दोस्तों ने निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए बोरे में डाल कर गंदे नाले में फैंक दिया। मृतक नीलेश कुमार (22) है। पुलिस ने जांच दौरान 2 युवकों को पकड़ा। उनसे हुई पूछताछ में यह सब खुलासा हुआ।
अब पुलिस ने आरोपियों को हत्या की धारा के तहत केस में नामजद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक नीलेश कुमार न्यू शक्ति नगर में रहता था। वह जूस की रेहड़ी लगाता था। 17 सितम्बर की रात को वह अचानक लापता हो गया था। उसके परिवार वाले बिहार में रहते हैं। उन्होंने अपने तौर पर नीलेश की तलाश शुरू की मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने थाना टिब्बा के अंतर्गत आती चौकी सुभाष नगर की पुलिस को शिकायत दी।
बुड्ढा दरिया छानती रही पुलिस, कई घंटों बाद भी शव नहीं मिला
पुलिस ने 27 सितम्बर को नीलेश की गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया और केस की जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि नीलेश लापता होने से पहले अपने 2 दोस्तों के साथ देखा गया था जिसके बाद पुलिस ने उसके दोनों दोस्तों को शक की बिनाह पर हिरासत में ले लिया था। जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने सच्चाई उगल दी। पूछताछ में बताया कि उन्होंने नीलेश की हत्या कर दी थी। फिर उसके शव को बोरे में बंद कर गंदे नाले में फैंक दिया था ताकि उसका शव न मिलें। इसके बाद पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर आज शिवपुरी गंदे नाले में गोताखोरों की मदद से नीलेश का शव तलाश कर रही थी मगर फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि नीलेश का शव नहीं मिला है। उसका शव मिलने के बाद कुछ कहा जा सकता है।