Waris Punjab De संगठन के सदस्य की गोलियां मारकर ह+त्या, गर्माया माहौल

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 08:34 AM (IST)

फरीदकोट: फरीदकोट के गांव हरी नौ में एक युवक की गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह हरि नौ (32) के रूप में हुई। वह 'वारिस पंजाब दे' संगठन का सदस्य था। गोलीबारी की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह फरीदकोट के गांव हरी नौ में पंचायत चुनाव में nसरपंच उम्मीदवार के लिए प्रचार कर घर लौट रहा था। तभी बाइक पर सवार 3 अज्ञात लोगों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान गुरप्रीत को 4 गोलियां लगीं। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए।  घायल अवस्था में गुरप्रीत को फरीदकोट मैडीकल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डी.एस.पी. शमशेर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आस- पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है। बता दें कि गुरप्रीत सिंह 'वारिस पंजाब दे' संगठन का सदस्य था और शुरू से ही दीप सिद्ध से जुड़ा हुआ था। गुरप्रीत पिछले कुछ समय से अमृतपाल सिंह और कुछ सिख नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहा था। इसके चलते गुरप्रीत सिंह को पहले भी धमकियां मिल रही थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News