संगरूर में खौफनाक वारदात, शराब के ठेके के करिंदे का बेरहमी से कत्ल

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 05:08 PM (IST)

संगरूर (हनी): गांव नदामपुर में शराब के ठेके  पर काम करते करिंदे का गत रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। घटनास्थल से एक टूटी हुई लाठी पुलिस ने बरामद  की है।

PunjabKesari

एस.पी. (डी.) हरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि करिंदा रात को अपनी दुकान बंद करके सोया पड़ा थी। 2 व्यक्तियों ने कम रेट पर शराब की मांग की, जिस कारण उनकी आपस में तकरार हो गई और कथित दोषियों ने ठेके की खिड़की तोड़ कर करिंदे को घायल कर दिया, जिसने पी. जी. आई. में दम तोड़ दिया। पड़ोसी जसबीर सिंह ने बताया कि गत रात 2 व्यक्ति ठेके से शराब लेने आए, जिनकी ठेके के करिंदे से तकरार हो गई थी। उन्होंने बताया कि दोषियों ने उनके साथ भी मारपीट की। 

PunjabKesari

इस दौरान ही आरोपियों ने करिंदे का बेरहमी से कत्ल कर दिया। चड्ढा ग्रुप के नदामपुर शराब के ठेके पर काम करते राजिंदर शुक्ला नामक करिंदे से 2 नौजवानों ने 500 की 5 बोतलों की मांग की, जिसको लेकर उनके बीच तकरार हो गई और कथित दोषी करिंदे को ज़ख़्मी करके रफ्फू चक्कर हो गए। ठेकेदार रवीन्द्र सिंह काला ने बताया कि किसी ने उन्हें फ़ोन किया कि आपके करिन्दे को मारकर शराब के ठेके पर लूट हुई है। करिन्दे को पहले राजिंदरा अस्पताल पटियाला और फिर पी. जी. आई. दाख़िल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News