एक महीने के लिए बंद रहेगी नकोदर से मेहतपुर जाने वाली रोड, डायवर्ट रहेगा रास्ता
punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 04:58 PM (IST)
नकोदर (पाली): पंजाब वासियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल नकोदर से मेहतपुर जाने वाली रोड 30 दिनों के लिए बंद रहेगी। पंजाब लोक निर्माण विभाग की ब्रांच जालंधर छावनी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि नकोदर से मेहतपुर रोड, जो बहुत ही खस्ता हालत में में है कि अपग्रेडेशन (मरम्मत) का काम शुरू होने जा रहा है।
इस सड़क को बनाने में करीब 30 दिन लगेंगे और यह सड़क अगले 30 दिनों तक लोगों के आने-जाने के लिए बंद रहेगी। प्रशासन ने गाड़ियों के आने-जाने के लिए नया रूट तैयार किया है। उन्होंने आगे बताया कि जो लोग नकोदर से मेहतपुर, जगराओं जाना चाहते हैं, वे अपनी गाड़ियां नकोदर से बीर गांव, मुहेमा गांव से गुजर कर मेहतपुर की तरफ से ले जा सकेंगे। इसी तरह जालंधर, नकोदर और मोगा जाने वाला ट्रैफिक पड़ोरी खास से होकर नेशनल हाईवे (मोगा-जालंधर रोड) से गुजरेगा। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, प्रोविंशियल डिवीजन (लोक निर्माण विभाग) जालंधर कैंट ने लोगों से अपील की है कि वे विभाग का सहयोग करें और जारी किए गए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करके यात्रा करें ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

