24 अक्टूबर को इस जिले में आधे दिन की छुट्टी! स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 07:55 PM (IST)

जालंधर: भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को लेकर जालंधर प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। शहर में 24 अक्टूबर को निकाली जाने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा ITI में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के बाद शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। प्रकटोत्सव के अवसर पर जालंधर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह कदम उठाया है। यह आदेश जालंधर नगर निगम की सीमा के भीतर आने वाले सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा ITI पर लागू होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News