Punjab में 20 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम Draft Voter List से बाहर! जानिए क्या है पूरी वजह

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 11:00 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले चरण के पूरा होने के बाद करीब 20.69 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे। यह राज्य के कुल मतदाताओं का लगभग 10 प्रतिशत है। इन मतदाताओं को अनुपस्थित (Absent), स्थानांतरित (Shifted), मृत (Dead) और डुप्लीकेट (Duplicate) श्रेणियों में रखा गया है।

पहले चरण के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर सभी पंजीकृत मतदाताओं का सत्यापन किया। इस दौरान उनकी जानकारी का मिलान वर्ष 2003 में हुई स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान तैयार की गई मतदाता सूची से किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि सत्यापन के दौरान करीब 12 लाख मतदाताओं के फॉर्म वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मेल नहीं खा सके। ऐसे सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्हें आवश्यक दस्तावेज जमा कराकर दोबारा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 13 अगस्त से 12 सितंबर तक दावे और आपत्तियां (Claims & Objections) दाखिल किए जा सकेंगे। इस अवधि के दौरान पात्र मतदाता अपना नाम जुड़वा सकेंगे, किसी भी प्रकार का संशोधन करा सकेंगे या मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, सत्यापन प्रक्रिया के बाद राज्य में मतदान केंद्रों (Polling Booths) की संख्या 24,453 से बढ़कर 25,332 हो गई है। वहीं, पंजाब के कुल 2.14 करोड़ मतदाताओं में से 1.94 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म 40 दिनों तक चले घर-घर सत्यापन अभियान के दौरान एकत्र कर डिजिटल रूप से दर्ज किए गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News