बड़ा ऐलान, पंजाब के इन सरकारी स्कूलों के बदले नाम
punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2024 - 06:14 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): राज्य के 5 सरकारी स्कूलों के नाम बदलकर मशहूर शख्सियतों के नाम पर रखे गए हैं। इसे लेकर डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन (सेकेंडरी) पंजाब द्वारा पत्र जारी किया गया है।
इन स्कूलों के बदले नाम
- सरकारी प्राइमरी स्कूल शैहणा (लड़के) जिला बरनाला का नाम बदलकर बलवंत गार्गी सरकारी प्राइमरी स्कूल शैहणा (लड़के) जिला बरनाला रखा
- सरकारी हाई स्कूल रामगढ़ सरदारा जिला लुधियाना का नाम बदलकर शहीद सिपाही अजय कुमार सरकारी हाई स्कूल रामगढ़ सरदारा, जिला लुधियाना
- सरकारी मिडल स्कूल फगतोली, जिला पठानकोट का नाम बदलकर शहीद सिपाही बिशन दास सरकारी मिडल स्कूल फगतोली, जिला पठानकोट
- स्कूल ऑफ एमिनेंस घग्गा, जिला पटियाला का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी हरभजन सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस घग्गा, जिला पटियाला
- सरकारी प्राइमरी स्कूल वार्ड नंबर. 7 (लड़के) जिला रूपनगर का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी लाला लाजपत राय सरकारी प्राइमरी स्कूल वार्ड नंबर. 7 (लड़के) जिला रूपनगर
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here