National Teachers Award 2025: : इन चयनित शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, देखें नामों की लिस्ट

punjabkesari.in Monday, Aug 25, 2025 - 06:37 PM (IST)

पंजाब डैस्क : शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित शिक्षकों को सम्मानित करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष के पुरस्कार समारोह का आयोजन 5 सितंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जा रहा है, जिसमें पंजाब के कुछ टीचरों सहित करीब 45 टीचर सम्मानित किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, प्रत्येक पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, रु. 50,000/- का नकद पुरस्कार और रजत पदक शामिल होगा। चयनित शिक्षकों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था होटल द अशोक, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में 3 सितंबर की दोपहर से 6 सितंबर की सुबह तक की गई है।

पंजाब के टीचरों में नरिंद्र सिंह, जोकि गवर्नमैंट प्राइमरी स्कूल जंडियाली लुधियाना में कार्यरत हैं, को सम्मानित किया जाएगा। वहीं चंडीगढ़ से प्रवीन कुमारी का नाम भी शामिल है। 

इसके अलावा, 3 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे होटल अशोक में एक परिचय बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें सभी चयनित शिक्षकों को समय पर पहुंचने का आग्रह किया गया है। मंत्रालय की ओर से बताया गया कि किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद, सलाहकार (मोबाइल: 8178619494) और कोणार्क सिंह शिशोदिया, प्रोजेक्ट एसोसिएट से संपर्क कर सकते हैं। अतः जिन 45 टीचरों को सम्मानित किया जाना है, उनके नामों की लिस्ट निम्न है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News