सिद्धू ने की प्रियंका गांधी की प्रशंसा, कहा- हीरा सदा के लिए

punjabkesari.in Tuesday, Feb 12, 2019 - 08:38 AM (IST)

चंडीगढ़(स.ह.): पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को प्रियंका गांधी के समर्थन में जमकर कसीदे गढ़े। लखनऊ में जबरदस्त रोड शो के साथ प्रियंका गांधी की राजनीति में विधिवत एंट्री का स्वागत करते हुए कांग्रेस के स्टार प्रचारक सिद्धू ने एक के बाद एक ट्वीट कर प्रियंका गांधी की प्रशंसा की। उन्होंने प्रियंका की तुलना कीमती ‘कोहिनूर’ से करते हुए कहा, यह हीरा सदा के लिए है।

PunjabKesari

अपनी जानी-मानी शैली में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस को प्रियंका की वैसे ही जरूरत है जैसे नदियों को झरनों की और इमारत को नींव की। बता दें कि सिद्धू प्रियंका के करीबी माने जाते हैं और 2 दिन पहले ही वह रॉबर्ट वाड्रा के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए उनके घर गए थे जो इन दिनों मनी लांड्रिंग मामले में ई.डी. की जांच का सामना कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News