नवजोत सिद्धू की चुनौती पर भड़की सियासत, भगवंत मान ने दिया यह जवाब

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 11:41 AM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से जो बहस करने की चुनौती दी गई है, उसके साथ राजनीति का माहौल गरमा गया है। इस बहस के मामलो में संसद मैंबर भगवंत मान की तरफ से ट्वीट किया गया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब के कई शहरों में ठप्प हुई पैट्रोल-डीजल की सप्लाई, जानें क्यों

भगवंत मान ने ट्वीट करते नवजोत सिद्धू पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि ''सिद्धू मेरे साथ बहस से क्यों भाग रहे? सिद्धू पाजी, आप मेरे से क्यों डरते हो? इसके साथ ही भगवंत मान ने आगे लिखा है कि ‘CM चन्नी के हलके में रेत की नाजायज माइनिंग पर सिद्धू क्यों नहीं बोल रहे? वह कौन सी मजबूरियां हैं जिनके कारण सिद्धू चमकौर साहिब में गैर-कानूनी माइनिंग पर एक शब्द भी नहीं बोला? चुनिंदा विरोध?''

यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू का धमाकेदार ट्वीट, केजरीवाल को दी यह चुनौती

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने बहस की चुनौती दी, जिसे केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया है। इसके साथ केजरीवाल ने सिद्धू को बहस के लिए स्थान और समय तय करन की भी बात कह दी है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News