राहुल के दरबार से बैरंग लौटे सिद्धू,नहीं हुई मुलाकात

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 02:10 PM (IST)

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा विभाग बदलने से नाराज चल रहे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए कुछ दिनों से दिल्ली में डटे थे। पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी से मुलाकात न होने पर वह वीरवार रात वापिस पंजाब लौट आए। वहीं अभी तक सिद्धू ने बिजली विभाग में अपन पद नहीं संभाला है।

PunjabKesari

वहीं उनके चंडीगढ़ आवास से मिली जानकारी के अनुसार वह अभी तक चंडीगढ़ नहीं लौटे। आपको बता दें कि सिद्धू ने 10 जून को प्रियंका गांधी तथा अहमद पटेल की मौजूदगी में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने लिखित तौर पर अपना पक्ष रखा था। बैठक में पटेल को यह जिम्मा सौंपा गया था कि सिद्धू तथा कैप्टन अमरेंद्र सिंह दरमियान चल रहे मनमुटाव को दूर किया जाए। हाल ही में सिद्धू के समक्ष राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी कार्य से जुड़ने का प्रस्ताव रखा गया था, जिससे उन्होंने इंकार कर दिया था। इससे मामला फिर उलझ गया। माना जा रहा है कि सिद्धू राहुल से मिलकर अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहते हैं। फिलहाल अब राहुल के दरबार के सिद्धू के बैरंग लौटने की खबरें आ रही हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News