पंजाब सरकार ऐतिहासिक धरोहरों को मैरिज पैलेस में करेगी तबदील : सिद्धू

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 09:00 AM (IST)

पटियाला/राजपुरा (राजेश/ जोसन/ के.बी./हरविंदर) : पंजाब सरकार ऐतिहासिक धरोहरों को मैरिज पैलेस में तबदील करेगी। पंजाब सरकार व टूरिज्म विभाग की तरफ से आप्रवासी पंजाबियों में पंजाब प्रति आकर्षण पैदा करने व पंजाब की ऐतिहासिक विरासतों को संभलाने के लिए 591 करोड़ रुपए खर्च किए जाने के लिए हरी झंडी मिल गई है। 

यह बात पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने 4 दिवसीय दौरे के दौरान कही।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य पंजाब में समाप्त हो रहे टूरिज्म को बाहर जाने से रोकना है। विदेशों में बसने वाले पंजाबियों को अपने विरासती अनमोल धरोहरों से जोड़कर उन्हें पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की संस्कृति से जोड़े जाने की आवश्यकता है। 

आगामी एक वर्ष में पंजाब की ऐतिहासिक विरासतों का नवीनीकरण किया जाएगा, जबकि शंभू की मुगल सराय जो वैसे भी बहुत सुंदर है, इसी वर्ष के अंत में जनता के सुपुर्द कर दी जाएगी। प्रदेश में 32 स्थानों का चुनाव किया गया है, जिनमें 3 विरासती धरोहरों शंभू की मुगल सराय, सराय-ए-लश्करी व दोराहा की सराय को मैरिज पैलेस में तबदील किए जाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के 2 करोड़ प्रवासी पंजाबी जो अपने पारिवारिक विवाह समारोह राजस्थान य अन्य विरासती पैलेस में मनाते हैं, उन्हें पंजाब के ऐतिहासिक पैलेसों से जोड़ा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News