नशे का सेवन कर रहे दो लोग काबू, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2026 - 12:25 PM (IST)
लुधियाना (स्याल): महानगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे का सेवन कर रहे दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कश्मीर नगर श्मशान घाट के नजदीक की। यहां दोनों आरोपी खुलेआम नशा कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ मंगा व प्रदीप सिंह उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। उनसे लाइटर, सिल्वर पन्नी व 10 रुपए का नोट भी बरामद हुआ है। उक्त कार्रवाई पुलिस जांच अधिकारी महेंद्र राज सिंह ने की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

