पड़ोसी ने ही किया था दुष्कर्म के बाद बुजुर्ग महिला का कत्ल

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 11:55 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): थाना सदर पुलिस ने लगभग 2 साल पहले हुए गांव दौण कलां में दुष्कर्म के बाद बुजुर्ग महिला के किए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस कत्ल की गुत्थी को भी अंधे कत्ल ट्रेस करने के विशेषज्ञ थाना सदर पटियाला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जसविंद्र सिंह टिवाणा और उनकी टीम ने ट्रेस किया। डी.एस.पी. (आर) पटियाला गुरदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि बुजुर्ग महिला का दुष्कर्म के बाद कत्ल घर के पास ही रहने वाले अवतार सिंह उर्फ गूंगा निवासी दौण कलां ने किया। उस को आज बहादरगढ़ के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अवतार सिंह ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है।

उन्होंने बताया कि एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू की तरफ से हाल ही में जारी निर्देशों के बाद इस अंधे कत्ल की जांच भी तेज की गई थी। अवतार सिंह एक आवारा किस्म का व्यक्ति है और उस का अभी तक विवाह भी नहीं हुआ। वह सुल्फा और अन्य नशे करने का आदी है। बुजुर्ग महिला गर्मी के दिनों में अपने घर के बाहर सो रही थी और ज़्यादा उम्र होने के कारण उसका वजन भी काफी कम हो गया।

अवतार सिंह ने पहले उसे खाट से उठा कर 100 मीटर की दूरी पर खेत में ले गया। जहां पहले उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने उसे पहचान लिया तो सिर में ईंट मार कर उस का कत्ल करके वापस खाट पर लाकर फैंक दिया। अगले दिन जब पुलिस को पता लगा तो जांच शुरू की। जब कत्ल वाली जगह पर फुट प्रिंट मिले और कुछ अन्य पहलू थे, जिन के आधार पर जांच शुरू की गई। लम्बी चली जांच में साफ हो चुका था कि यह कत्ल अवतार सिंह गूंगा ने ही किया है तो पहले अवतार सिंह को इस मामले में नामजद करके माननीय अदालत में से भगौड़ा करार दिया गया और आज गिरफ्तार कर लिया। यहां यह वर्णनयोग्य है कि 25 सितम्बर 2016 की रात को गांव दौण कलं में करतार कौर उम्र लगभग 100 साल की दुष्कर्म के बाद सिर में ईंट मार कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने इंसानियत को काफी शर्मशार किया था।

किन्नरों के ग्रुप के साथ रहता था अवतार सिंह
इंस्पैक्टर जसविंद्र सिंह टिवाणा ने बताया कि अवतार सिंह आवारा किस्म का व्यक्ति और अपने घर से बाहर ही रहता था। काफी देर यह किन्नरों के ग्रुप के साथ भी रहा और कत्ल करने के बाद यह लगातार गायब चला आ रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News