पंजाब कांग्रेस में नई नियुक्तियां जल्द! राहुल गांधी ने की सीनियर नेताओं संग बैठक

punjabkesari.in Monday, Aug 25, 2025 - 06:37 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जल्द ही पंजाब कांग्रेस के जिला प्रधान नियुक्त किए जा रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस ने ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे। पंजाब कांग्रेस का फोक्स अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इसी के चलते राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और सीनियर लीडरशिप की पंजाब के नेताओं के मीटिंग हुई। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि ये मीटिंग बहुत महत्वपूर्ण थी जिसमें राहुल गांधी अपने बिहार की यात्रा छोड़कर आए थे। राजा वड़िंग ने ये भी बताया कि पंजाब में बिना किसी भेदभाव के जिला प्रधान नियुक्त किए जाएंगे। बता दें कि कांग्रेस के 29 संगठनात्मक जिले हैं। कांग्रेस के जिला प्रधानों का कार्यकाल 3 साल का होता है। इससे पहले 2022 को जिले प्रधान नियुक्त किए गए थे। इस ये नियुक्ति 3 महीने पहले ही जा रही है। उम्मीद है कि सभी जिला प्रधान 1 सितंबर को अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News