पंजाब में बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी का मामला गरमाया, गवर्नर से मिलने पहुंचे कई नेता और...

punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 04:03 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में आज भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच माहौल गर्मा गया है। इसी बीच भाजपा नेताओं द्वारा पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार गांवों में भाजपा द्वारा लगाए जा रहे कैंप बंद करवा रही है।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में सरकार का काम उनकी पार्टी कर रही है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी तरह का डेटा चोरी नहीं हो रहा, बल्कि कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि असल में डेटा चोरी उस समय हुई थी, जब आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले 50 लाख महिलाओं से फॉर्म भरवाए थे।

वहीं अश्वनी शर्मा ने सी.एम. मान को चुनौती दी और कहा कि  राजनीतिक लड़ाई राजनीतिक स्तर पर ही लड़ी जानी चाहिए। इन कैंपों के माध्यम में भाजपा लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें रजिस्टर करवा रही है। गौतरलब है कि इस विवाद के चलते आज जालंधर में पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी सहित पंजाब के कई जिलों में अन्य कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News