पंजाब में बिजली बिल को लेकर नया सिस्टम लागू, सरकार ने जारी किए...

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 05:07 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब में गलत या ज्यादा बिजली बिल आने से परेशान उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बिजली बिल से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए दो विशेष हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं। उपभोक्ता अब 1613105055 और 1616650355 पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। सरकार के मुताबिक, इन शिकायतों का समाधान 15 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है। हेल्पलाइन के लिए 20 कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है और सरकार का उद्देश्य लोगों को बिजली से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान उपलब्ध करवाना है।

इसके अलावा, उपभोक्ता PSPCL कंज्यूमर सर्विसेज ऐप के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News