जालंधर वासियों की अब खैर नहीं! शुरू होने जा रहा नया सिस्टम, अब की ये गलती तो...

punjabkesari.in Saturday, Jun 14, 2025 - 05:58 PM (IST)

जालंधर (खुराना): शहर में जगह-जगह फैले कूड़े और गंदगी से परेशान नगर निगम अब सख्ती के मूड में है। नगर निगम के मेयर वनीत धीर और कमिश्नर गौतम जैन ने ऐलान किया है कि अब जो भी व्यक्ति या संस्था कूड़ा इधर-उधर या सीधे डंप साइट पर फैंकते पाए जाएंगे, उनका तत्काल चालान काटा जाएगा।

गौरतलब है कि 2016 में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट रुलज को जालंधर में अब तक प्रभावी रूप से लागू नहीं किया जा सका है। कई बार अभियान चलाए गए लेकिन वो ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए। इस कारण शहर में गंदगी और कूड़े की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

मेयर और कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि जिन परिसरों (जैसे होटल, संस्थान, बड़ी दुकानें या सोसायटी) से रोजाना 50 किलो या उससे अधिक कूड़ा निकलता है, उन्हें स्वयं अपने कूड़े का प्रबंधन करना होगा। अन्य आम घरों और छोटी दुकानों को अपना कूड़ा नगर निगम द्वारा नियुक्त रैग पिकर्स के माध्यम से ही देना होगा।

निगम प्रशासन ने जानकारी दी है कि मौके पर ही चालान काटने वाली मशीन मंगवा ली गई है, जिससे अब मौके पर ही जुर्माना लगाया जा सकेगा। इस सिस्टम को नगर निगम द्वारा जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News