9वीं से 12वीं कक्षा का नया सिलेबस CBSE की तरफ से जारी

punjabkesari.in Saturday, Apr 03, 2021 - 11:04 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने नए शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए जो सिलेबस जारी किया है, उसमें किसी भी तरह की कोई कटौती नहीं की गई है। इसका मतलब यह है कि कोविड-19 महामारी को देखते सी.बी.एस.ई. ने पिछले शैक्षिक सत्र (2020-2021) में जो कटौती की थी, उसे नए सत्र में लागू नहीं किया जाएगा। सी.बी.एस.ई. ने अप्रैल महीने से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र 2021-2022 के लिए 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं क्लास का सिलेबस जारी कर दिया है। ऐसे स्टूडैंट्स जिन्होंने सी.बी.एस.ई. बोर्ड की उक्त कक्षाओं में दाखिला लिया है, वे बोर्ड ऑफिशियल वैबसाइट पर लॉग इन कर अपना सिलेबस चैक कर सकते हैं।

कटौती की जगह रिवाइज्ड चैप्टर भी जुड़े अध्यापकों की मानें तो सिलेबस वही है जो 2019-20 में था। अलबत्ता जो चैप्टर्स 2020 में हटाए गए थे उनमें कुछ बढ़े हैं। सभी विषयों को देखा जाए तो औसतन 15 से 18 प्रतिशत टॉपिक्स जुड़ गए हैं, क्योंकि पुराने पैटर्न के साथ रिवाइज्ड चैप्टर भी पढ़ाए जाएंगे। उदाहरण के लिए पॉलिटिकल साइंस में डैमोक्रेटिक डिसऑर्डर का चैप्टर अब डैमोक्रेटिक रिसर्जैंस और अपसर्ज नाम से आया है। नया सिलेबस करीब 120 दिन में पूरा होगा, जो 100 दिन में हो जाता था। हालांकि अगले साल के एग्जाम्स की घोषणा बोर्ड ने नहीं की है। ऐसे में ऑनलाइन क्लासेज के चलते स्टूडैंट्स के वर्किंग डेज भी 15 से 18 दिन बढ़ेंगे।

बोर्ड का तर्क, स्कूलों में लागू हों एन.सी.ई.आर.टी. नियम
सी.बी.एस.ई. ने सभी स्कूलों को 9वीं, 10वीं कक्षा के लिए कंपीटैंसी बेस्ड क्वैश्चन लागू करने के लिए एन.सी.ई.आर.टी. के नियमों को लागू करने को भी कहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News