GST & Taxation Bar की नई टीम नियुक्त
punjabkesari.in Friday, Jun 04, 2021 - 07:22 PM (IST)

चंडीगढ़: जूम एप के माध्यम द्वारा आयोजित जीएसटी और टैक्सेश्न बार की बैठक में नई टीम को सर्वसम्मति से चुना गया। सदस्यों ने पद छोड़ रहे अध्यक्ष सीए जे.पी. भाटिया की सेवाओं की सराहना की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सी.ए. डॉ. अश्विनी कुमार गुप्ता ने उन पर विश्वास करने के लिए सदस्यों का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने सदस्यों की इस चिंता से भी सहमति जताई कि कोविड के संकट के समय में यह बहुत महत्वपूर्ण हो गया है कि जी.एस.टी. से संबंधित उद्योग की समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। सी.ए. अश्विनी जिंदल ने भी नई टीम की ओर से सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे सक्रियता से काम करेंगे।
जीएसटी और टैक्सेश्न बार नई टीम के सदस्य
अध्यक्ष (प्रेजीडेंट)
सी.ए. डॉ. अश्विनी गुप्ता
वरिष्ठ उपाध्यक्ष(सीनियर वाइस प्रेजीडेंट)
सी.ए. राजेश गुप्ता
उपाध्यक्ष (वाइस प्रेजीडेंट)
सी.ए. अश्विनी रणदेवा
सी.ए. मनमोहन पुरी
एडवोकेट राजीव पुरी
सी.ए. मनोज चड्ढा
महासचिव (जनरल सैक्रेटरी)
सी.ए. अश्वनी जिंदल
सहायक सचिव (असिस्टेंट सैक्रेटरी)
सी.ए. इंद्रजीत अभिलाषी
सी.ए. गुरलीन साहनी
खजानची
सी.ए. रिशब अग्रवाल