वेयरहाउस DM केस में नया मोड़, वीडियो से बढ़ी मंत्री भुल्लर की मुश्किलें
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 11:42 AM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा मामले में एक बार फिर बड़ा खुलासा सामने आया है। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने तस्वीर और वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया है कि सामने आया विवादित वीडियो कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के अपने सरकारी कार्यालय का ही है।
औजला ने कहा कि कुछ दिन पहले मंत्री द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किए गए वीडियो में वे जिस ऑफिस में बैठे नजर आ रहे हैं, उसका बैकग्राउंड, फर्नीचर और लेआउट मौजूदा वीडियो से पूरी तरह मेल खाता है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि कथित घटना उसी कार्यालय में हुई है।
आरोप है कि इसी ऑफिस में डीएम वेयरहाउसिंग गगनदीप सिंह रंधावा को धमकाया गया और उन पर जबरन बयान देने का दबाव बनाया गया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह वीडियो पूरे मामले में एक अहम सबूत है और सत्ता के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है।
मले को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और मंत्री से इस्तीफे की मांग दोहराई है, जबकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

