BJP युवा मोर्चा का नया जोनल ढांचा घोषित, भरत महाजन संभालेंगे 12 जिलों की कमान

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2026 - 06:21 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब भाजपा द्वारा विधानसभा चुनावों की तैयारियों पूरे जोरों पर है। इसी बीच खबर सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पंजाब ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश को तीन जोन में बांट दिया है। इस संबंध में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुज खोसला की ओर से आदेश जारी किया गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की मंजूरी के बाद जारी सूची के अनुसार, जोन-1 की जिम्मेदारी भरत महाजन को सौंपी गई है। उनके जोन में अमृतसर अर्बन, बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर अर्बन, होशियारपुर रूरल, जालंधर अर्बन, जालंधर रूरल नॉर्थ, जालंधर रूरल साउथ, लुधियाना अर्बन, तरनतारन और नवांशहर सहित कुल 12 जिले शामिल किए गए हैं।

PunjabKesari

वहीं, जोन-2 की जिम्मेदारी जगविंदर पाल संधू को दी गई है। इस जोन में SAS नगर, फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, मानसा, बरनाला, मालेरकोटला, पटियाला अर्बन, पटियाला रूरल-1, पटियाला रूरल-2, रोपड़ और खन्ना को शामिल किया गया है।

इसी तरह, सौरभ कपूर को जोन-3 का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उनके अधीन लुधियाना रूरल, कपूरथला, मोगा, जगराओं, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर-1, संगरूर-2, मुक्तसर साहिब, बठिंडा अर्बन, बठिंडा रूरल, अमृतसर रूरल-1 और अमृतसर रूरल-2 की जिम्मेदारी रहेगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News