पंजाब: बेटी के ससुराल आए पिता को पीट-पीटकर उतारा मौ/त के घाट, दामाद सहित 12 पर केस दर्ज
punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 07:07 PM (IST)
फरीदकोट: जिले में बेटी के ससुराल आए एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान किरपाल सिंह निवासी गांव दोदा मुक्तसर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, किरपाल सिंह फरीदकोट के गांव रामेआणा में अपनी बेटी के ससुराल में आया था, जहां उसके साथ मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के दामाद प्रकाश सिंह सहित 5 नामजद और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पप्पू सिंह निवासी गांव दोदा मुक्तसर ने बताया कि, उसकी बहन जसप्रीत कौर की 6 साल पहले प्रकाश सिंह निवासी गांव रामेआणा फरीदकोट के साथ लव मैरिज हुई थी। बीती 27 अक्तूबर को बहन ने बताया कि, उसका पति और जेठ जगजीत सिंह उसके साथ मारपीट कर रहे और उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इसी के चलते पप्पू सिंह अपने पिता किरपाल सिंह और दोस्त रछपाल के साथ बहन के ससुराल गए। इस दौरान बहन के बच्चे को साथ भेजने पर प्रकाश सिंह गाली गलौच करने करने लगा। देखते ही देखते ससुराल वालों ने भाई पप्पू सिंह और पिता किरपाल सिंह पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने किरपाल सिंह को बंधक बनाकर बुरी तरह से मारपीट की।
मारपीट मे गंभीर घायल किरापल सिंह ने सिविल अस्पताल कोटकपूरा में इलाज दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी बताया कि थाना जैतो में प्रकाश सिंह, उसके भाई जगजीत सिंह, मां छिंदर कौर, भाभी कुलदीप कौर, सुखपाल उर्फ पाला सिंह सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

