पंजाब कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान! एक सीट पर दो नेत्रियों में टकराव, गरमाई सियासत

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 11:43 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब में विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाले हैं। पंजाब में जहां सभी राजनीतिक पार्टिया सक्रिय हो चुकी हैं वहीं कांग्रेस के भीतर श्री मुक्तसर साहिब सीट को लेकर राजनीतिक खींचतान सामने आ गया है। दरअसल एक तरफ जहां राजा वड़िंग की पत्नी अमृता कौर वड़िंग ने मुक्तसर से चुनाव लड़ने की इच्छा के संकेत दिए हैं तो वहीं 2022 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं कर्ण कौर बराड़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसके बाद एक ही सीट पर दो नेत्रियां टिकट के लिए दांव पेच लगाती नजर आएंगी। 

अमृता कौर वड़िंग ने मुक्तसर से अपने पारिवारिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि यह उनका मायका होने के साथ-साथ उनका और राजा वड़िंग का जन्मस्थान भी है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को मुक्तसर के लोगों का हमेशा समर्थन मिलता रहा है। अमृता के मुताबिक, यदि लोगों का साथ मिला तो वह गिद्दड़बाहा की तर्ज पर मुक्तसर का विकास करना चाहेंगी। उनके इस बयान को आगामी चुनाव में सीट पर संभावित दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं, कर्ण कौर बराड़ ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति का टिकट के लिए अपनी इच्छा जाहिर करना गलत नहीं है, लेकिन उम्मीदवार का फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा। उन्होंने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा है और मुक्तसर की सेवा करता रहा है। कर्ण कौर ने स्पष्ट किया कि यदि हाईकमान किसी अन्य उम्मीदवार को टिकट देता है, तो वह पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उसका पूरा समर्थन करेंगी।

Amrita Warring (@AmritaWarring) / X

MLA report cards:Karan Kaur Brar and Harpreet Singh | Hindustan Times


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News