15 अगस्त के बाद नहीं मिलेंगे गैस सिलेंडर! हो जाएं Alert, जारी हुई चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 11:23 AM (IST)

लुधियाना (खुराना): केंद्रीय पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों के आधार पर ई-के.वाई.सी. नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं को अब 15 अगस्त के बाद में रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिलेगी। जबकि इससे पहले जैसे-जैसे जोड़-तोड़ लगाकर उपभोक्ता संबंधित गैस एजैंसी डीलरों से रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई प्राप्त करते रहे हैं। 

अब इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर देश की तीनों प्रमुख गैस कंपनियों के उच्च अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि किसी भी उपभोक्ता को बिना ई-के.वाई.सी. करवाए सिलेंडर सप्लाई नहीं किया जाएगा। इसे लेकर सराभा नगर स्थित भारत गैस कंपनी से संबंधित रविंद्र गैस एजेंसी के प्रमुख रविंद्र सिंह ने उपभोक्ताओं को अपील की है कि वह तुरंत कार्यालय में आकर अपनी निशुल्क ई-के.वाई.सी. करवाए। इसके लिए प्रत्येक उपभोक्ता को अपना आधार कार्ड साथ में लाना जरूरी होगा ताकि बाद में उपभोक्ता होने वाली किसी भी परेशानी से बच सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News