Punjab में Himachal की बसों की No Parking!
punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 07:05 PM (IST)

पंजाब डेस्क : हिमाचल प्रदेश से पंजाब में बसों की एंट्री क्या बंद हो जाएगी है। पंजाब में HRTC बसों पर हुए हमलों को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। पंजाब में हिमाचल प्रदेश से आने वाली बसों पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुछ संकेत दिए है।
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जब तक पंजाब में HRTC बसों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक पंजाब में 600 बसें नहीं रुकेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब पंजाब के बस अड्डों पर हिमाचल की बसें पार्क नहीं होंगी। हिमाचल की बसों को पंजाब में नहीं रोका जाएगा। हिमाचल सरकार के अधिकारी पंजाब सरकार से बातचीत के लिए संपर्क कर रहे हैं तथा केंद्र सरकार से भी इस मामले में संपर्क किया जा रहा है ताकि इसका स्थायी समाधान निकाला जा सके।
वहीं उन्होंने कहा कि 600 रूटों पर HRTC की बसें पंजाब या पंजाब से होकर अन्य राज्यों को जाती हैं। ऐसे में सरकार यात्रियों के साथ-साथ ड्राइवरों और कंडक्टरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ रूटों को निलंबित करने पर भी विचार कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here