चंडीगढ़ में नहीं लगेगा Weekend Lockdown, जारी रहेगा ऑड-ईवन

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2020 - 05:47 PM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र शर्मा): यू.टी. प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच वीकैंड लॉकडाऊन हटा दिया है। व्यापारियों के भारी विरोध के बाद ही शहर में लगाए गए वीकैंड लॉकडाऊन के संबंध में प्रशासन को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। पिछले कई दिनों से विभिन्न व्यापारिक संगठन व मार्कीट एसोसिएशन वीकैंड लॉकडाऊन और ऑड-ईवन एक साथ लगाए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस विरोध को देखते हुए शुक्रवार को यू.टी. प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में वीकैंड लॉकडाऊन हटाने का फैसला लिया। अब शनिवार और रविवार को शहर की विभिन्न मार्कीट्स खुली रहेंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भीड़-भाड़ वाली मार्कीट्स में पहले जारी आदेशों के मुताबिक ऑड-ईवन सिस्टम जारी रहेगा। इसके अलावा सुखना लेक भी वीकैंड पर फिलहाल बंद रहेगी। 

भारी नुक्सान झेल रहे थे दुकानदार 
वीकैंड लॉकडाऊन के ऐलान के बाद से व्यापारी संगठन प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर व एडवाइजर को कई बार पत्र लिख चुके थे और इसे हटाने की मांग कर चुके थे। व्यापारियों का तर्क है कि शहर की विभिन्न बूथ मार्किटों में पहले से ही ऑड-ईवन लगाया गया है। इसकी वजह से दुकानें महीने में 10 से 12 दिन ही खोली जा रही हैं। ऐसे में छोटे दुकानदार ज्यादा प्रभावित हैं। कोरोना समय में ग्राहक पहले ही कम है, ऐसे में दुकानें बंद रहने से उनके पास किराया भरने का भी संकट खड़ा हो गया है। इन सभी समस्याओं पर गौर करते हुए इसे हटाने का प्रशासन की तरफ से फैसला लिया गया। हालांकि मास्क पहनने और सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का सभी दुकानदारों को पालन करना होगा। वीकैंड लॉकडाऊन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए बूथ मार्कीट के दुकानदारों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News