पंजाब भर की सभी बार एसो. ने रखा ‘नो वर्क डे’
punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2017 - 10:41 AM (IST)

जालंधर(भारद्वाज): जिला बार एसो. के सदस्य एडवोकेट कुलबीर सिंह मिन्हास और डा. बी.एस. जौहल व उनके स्टाफ मध्य हुए विवाद को लेकर पंजाब भर की सभी बार एसो. द्वारा ‘नो वर्क डे’ रखा गया। जिला बार एसो. जालंधर के प्रधान बलदेव प्रकाश रल्ल, सचिव आभा नागर, अन्य पदाधिकारियों रोहित गम्भीर, दिनेश जस्सी, सचिन शारदा, निष्पक्ष सरीन समेत समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों के नेतृत्व में भारी संख्या में वकीलों ने सैशन कोर्ट परिसर में 7वें दिन धरना दिया व ‘नो वर्क डे’ रखा।
प्रधान बलदेव प्रकाश रल्ल की अध्यक्षता में जिला बार एसो. की कार्यकारिणी की सायं हुई बैठक में अपनी मांगों के समर्थन में 4 व 6 मार्च को भी ‘नो वर्क डे’ रखने का सर्वसम्मत फैसला लिया गया । इससे पहले सुबह 9.30 बजे से ही भारी संख्या में वकील सैशन कोर्ट के समक्ष धरने पर शांतिपूर्ण बैठे। इस मौका पर अशोक शर्मा, चंदन दीप सिंह, अशोक परुथी, संजय सभ्रवाल, संजीव बांसल, गुरमेल सिंह, हरमिन्द्र संधू, संजीव कम्बोज, आर.के. भल्ला, शशि कटारिया, मोहिन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।