जालंधर में कांग्रेस के Ex MLA पर लटकी कार्रवाई की तलवार, पार्टी ने जारी किया नोटिस

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 07:52 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) की अनुशासनात्मक कमेटी ने एक नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं PPCC अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन अवतार हेनरी ने जालंधर पूर्व MLA मदन लाल जलालपुर को जारी किया। जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि, पार्टी हाईकमान, केसी वेणुगोपाल और भूपेश बघेल के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर नोटिस जारी किया गया।

PunjabKesari

नोटिस में कहा गया है कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया व अन्य मंचों पर आपत्तिजनक तथा अनुशासनहीन टिप्पणियां करने के आरोप लगे हैं। जारी कर पूर्व MLA मदन लाल जलालपुर से 3 दिन में जवाब मांगा गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी संविधान के अनुसार अगली अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News