ओये छोटू... पंजाब पुलिस अब अपनों की भी करेगी ''जासूसी''

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 02:24 PM (IST)

पंजाब/चंडीगढ़: पंजाब में आए दिन हो रही कई बड़ी जेल वारदातों के बाद राज्य सरकार जागती हुई नजर आ रही है। जेलों में कैदियों और कई दागी कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में पंजाब सरकार भी सतर्क होते हुए अब जेलों में इन कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। 

इसी के चलते पंजाब सरकार की तरफ से भ्रष्ट आचरण, आम लोगों से रिश्वत मांगने और दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। इन सभी पर पैनी नजर अब कोई और नहीं बल्कि खुद दूसरे कर्मचारी ही रखेंगे। पुलिस के जवान अब एक-दूसरे पर नजर रखेंगे। इससे पहले भी सरकार की तरफ से अपनी राज्य पुलिस की छवि सुधरने की कोशिश की जा चुकी है। गौरतलब है कि जेलों में बड़ी वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, बीते दिनों ही लुधियाना की जेल में महिला से रेप की घटना ने पूरे राज्य को शर्मसार कर दिया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News