पंजाब में पास्टर की तेजधार हथियारों से ह/त्या, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 02:42 PM (IST)
बटाला (गुरप्रीत): बटाला के गांधी कैंप इलाके में सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां के रहने वाले पास्टर बलविंदर पाल की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार पास्टर बलविंदर पाल अपने घर में ही चर्च चलाता था। सुबह कुछ व्यक्ति उसके घर में दाखिल हुए और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों के अनुसार बलविंदर पाल घर में अकेले रहता था। मृतक के भतीजे सनी ने बताया कि उसके चाचा की किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रमुख लखविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांधी कैंप निवासी पास्टर बलविंदर पाल पर हमला हुआ है और जांच में पता चला कि अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर गांधी कैंप निवासी नरेश नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

