पंजाब में NRI महिला की ह''त्या में सनसनीखेज खुलासा, हैरान करेगा मामला

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 06:06 PM (IST)

खन्ना (विपन): खन्ना पुलिस ने 81 साल की NRI महिला जगपाल कौर के ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए उसके किराएदार राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है और उसने पैसों के लिए यह वारदात की।

कर्ज चुकाने के लिए किया मर्डर

SSP डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि आरोपी राहुल ने अपने पिता के इलाज के लिए करीब 20,000 रुपये का कर्ज लिया था, जिसे चुकाने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उसने जगपाल कौर को लूटने की साजिश रची। आरोपी पिछले दो-तीन महीने से लूट की प्लानिंग कर रहा था। उसे पता था कि जगपाल कौर को हर महीने 15 से 20 तारीख के बीच किराया मिलता है। 31 जनवरी की रात राहुल दीवार फांदकर महिला के घर में घुस गया और पूरी रात वहीं छिपा रहा। अगली सुबह उसने बुजुर्ग महिला के हाथ बांध दिए और गला घोंटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

बाथरूम में मिली बॉडी

जगपाल कौर का शव 1 फरवरी को उनके घर के बाथरूम से मिला था। पुलिस ने CCTV फुटेज और टेक्निकल जांच के आधार पर केस को जोड़ा और आरोपी तक पहुंची। कड़ी पूछताछ में राहुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए पक्के सबूत इकट्ठा कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News