पंजाब में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 31,एक NRI से संक्रमित हुए 70 फीसदी लोग

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 08:34 AM (IST)

चंडीगढ़:पंजाब में बुधवार को कोरोना के 2 मामले सामने के बाद पंजाब में कोरोना वायरस (कोविड -19) मामलों की संख्या 31 हो गई है। अब तक पंजाब के 70 प्रतिशत लोग कोरोना वायरस से पीड़ित एक एन.आर.आई. से हुए हैं। ताजा मामले में एक होशियारपुर के गांव मोरांवाली का तो दूसरा लुधियाना का है। मोरांवाली का मामला एस.बी.एस. नगर जिले के 70 वर्षीय बलदेव सिंह के साथ भी जुड़ा है, जिसकी पिछले दिनों वायरस के साथ मौत हो गई थी। अकेले बलदेव से पीड़ित होने वाले कुल मामलों की संख्या 22 तक पहुंच गई है।

इन प्रभावित हुए लोगों में बंगा और फिल्लौर के उसके 18 पारिवारिक सदस्य शामिल हैं। वह जर्मनी से वापस आया थी, जिस के बाद पिछले सप्ताह उसकी हालत बिगड़ गई और उस में कोविड -19 की पुष्टि हुई थी। कोरोना वायरस के साथ प्रभावित ताजा मामला गढ़शंकर के गांव मोरांवाली का है, जो एक सेवदार का बेटा है। वह बंगा के पथलावा डेरे में सेवा कर रहा था, जहां बलदेव सिंह भी सेवा कर रहा था। सेवक हरभजन सिंह में पिछले सप्ताह वायरस की पुष्टि हो चुकी है। उस समय से मोरांवाली गांव को सील कर दिया गया है।

हरभजन सिंह के पारिवारिक सदस्यों को कुछ दिन पहले अलग -अलग किया गया था। उसके पुत्र में कुछ दिन पहले बुखार और खांसी के लक्षण थे, जिसके बाद उसे अब पॉजिटिव पाया गया है। एक मामलो ने पाई सेहत विभाग को भाजड़ अभी तक पांच जिलों से 31 मामले सामने आए हैं। इसमें एस.बी.एस. नगर के 18, मोहाली से 5, जालंधर और होशियारपुर के 3-3 और अमृतसर और लुधियाना से एक-एक मामले शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि लुधियाना वाले मामले की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News