इन्फ्लुएंसर नेन्सी ग्रेवाल मर्डर केस में नया मोड़! गुरपतवंत पन्नू का वीडियो आया सामने

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 07:02 PM (IST)

पंजाब डैस्क : कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नेन्सी ग्रेवाल (45) की हत्या के मामले में सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़े खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का पहला वीडियो सामने आया है। पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि खालिस्तानी किसी का कत्ल नहीं करते और नेन्सी ग्रेवाल हत्याकांड से उनका कोई संबंध नहीं है।

पन्नू ने कहा कि खालिस्तान एक राजनीतिक विचारधारा है और नेन्सी की मौत के बाद खालिस्तान समर्थकों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस हत्या की जांच जारी है और इसके तार भारत से जुड़े मिल सकते हैं।

वीडियो में पन्नू ने यह भी कहा कि नेन्सी ग्रेवाल से पहले खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की भी हत्या हुई थी और इसके तार भी भारत से जोड़े गए थे। पन्नू के मुताबिक, कई ऐसी एजेंसियां काम कर रही हैं जो लोगों की हत्या करवा कर माहौल को प्रभावित करने की कोशिश करती हैं। पन्नू ने आरोप लगाया कि नेन्सी ग्रेवाल की हत्या को खालिस्तान के खिलाफ नैरेटिव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 3 मार्च की रात करीब साढ़े 9 बजे नेन्सी ग्रेवाल पर चाकू से हमला किया गया था। हमलावर ने उस पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज हत्या के बाद कनाडा में पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News