Big News: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद का निधन
punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 10:23 AM (IST)

पंजाब डेस्कः जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया। दरअसल, चौधरी संतोख सिंह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई। इसके बाद राहुल ने यात्रा को बीच में रोका और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टरों ने संतोख चौधरी को मृत घोषित कर दिया है। बता दें कि पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीसरे दिन लुधियाना से फगवाड़ा की तरफ चल रही है। राहुल गांधी द्वारा सुबह 7 बजे इस यात्रा की शुरुआत लाडोवाल टोल प्लाजा से की गई। इस यात्रा की दोपहर को फिल्लौर-गिरोया में ब्रेक होगी। दोपहर के बाद यह यात्रा गोराया से फगवाड़ा जाएगी, जहां रात्रि वहां विश्राम होगा और अगले दिन यात्रा जिला जालंधर में रहेगी।