सीमावर्ती राज्यों में अब इस दिन होगा Operation Shield अभ्यास, जारी हुए आदेश

punjabkesari.in Thursday, May 29, 2025 - 11:41 PM (IST)

पंजाब डेस्क : भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा देश की पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़) में 31 मई 2025 को "ऑपरेशन शील्ड" नामक दूसरा नागरिक सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित दुश्मन हमलों से निपटने की तैयारियों को परखना और सुधारना है। इससे पहले 7 मई 2025 को पहला अभ्यास किया गया था जिसमें कुछ महत्वपूर्ण खामियां पाई गई थीं। उन कमियों को दूर करने के लिए यह दूसरा अभ्यास किया जा रहा है।

इस अभ्यास में कई गतिविधियाँ शामिल रहेंगी, जैसे:

  • सिविल डिफेंस वॉर्डन और युवाओं को बुलाना और विभिन्न सेवाओं में उनकी मदद लेना।
  • दुश्मन के ड्रोन, विमान और मिसाइल हमलों से रक्षा की तैयारी।
  • एयरफोर्स और सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम के बीच हॉटलाइन चालू करना।
  • ब्लैकआउट की तैयारी और मेडिकल टीमों की तैनाती।
  • 20 पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का रिहर्सल।

अभ्यास शाम 5 बजे से शुरू होगा और इसमें स्थानीय प्रशासन व अन्य हितधारकों की भी भागीदारी रहेगी।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News