पी.ओ. स्टाफ ने तीन भगौड़ों को किया गिरफ्तार, तीन ट्रेस

punjabkesari.in Saturday, Aug 11, 2018 - 08:04 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र) : पी.ओ.स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचन्द के नेतृत्व में तीन भगौड़ों को गिरफ्तार किया है और तीन को ट्रेस किया गया है। पहले केस में सुखदेव सिंह उर्फ शिवा निवासी कच्चा शांति नगर मंडी गोबिन्दगढ़ को गिरफ्तार किया गया। जिस के खिलाफ थाना सदर पटियाला में 1 मार्च 2012 को 399, 402 और 120-बी आई.पी.सी. और आम्र्ड एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज है और उसे माननीय अदालत ने 16 जनवरी 2017 को माननीय अदालत ने पी.ओ. करार दिया था। 

दूसरे केस में अजय कुमार निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी अलीपुर माली को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ थाना सदर पटियाला में 406, 420, 467, 468 और 120-बी आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज थी। जिसमें उक्त व्यक्ति को 3 अगस्त 2011 को माननीय अदालत ने पी.ओ. करार दिया था। तीसरे केस में बंअंत सिंह निवासी गांव इन्दरपुरा को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ थाना पस्याना में 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत शिकायत दर्ज है। 

इस मामले में बेअंत सिंह को माननीय अदालत ने 18 सितंबर 2017 को पी.ओ. करार दिया था। चौथे केस में राम प्रसाद निवासी दिल्ली हाल निवासी संगरूर को ट्रेस कर लिया गया है। राम प्रसाद को माननीय अदालत ने थाना कोतवाली में दर्ज केस में 4 अगस्त 2016 को पी.ओ. करार दिया था और इस समय वह केंद्रीय जेल अंबाला में बंद है। पांचवें केस में विजय कुमार निवासी नरवाना जिला जींद को ट्रेस किया गया है। जिस को माननीय अदालत ने थाना सनोर में दर्ज केस में 16 दिसंबर 2016 को पी.ओ. करार दिया था और इस समय वह केंद्रीय जेल हिसार में बंद है।

छठे केस में जसपाल चंद निवासी गांव जालोवाल जिला जालंधर को ट्रेस किया गया है। जिस को माननीय अदालत ने थाना राजपुरा में दर्ज एन.डी.पी.एस. केस में 15 फरवरी 2010 को पी.ओ. करार दिया था। जसपाल चंद की 8 जून 2013 को मौत हो चुकी है। उक्त पी.ओ. को गिरफ्तार करने और ट्रेस करने में ए.एस.आई. दलजीत सिंह, हवलदार जसपाल सिंह, बलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, बलदेव सिंह, तरसेक लाल, हरजिन्दर सिंह, जसपाल सिंह, दविन्दर सिंह, सुरजीत सिंह और अमरजीत सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News