पंजाब पुलिस के हवलदार को दी दर्दनाक मौत, तलवारों से किया हमला
punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 10:46 AM (IST)

खन्नाः खन्ना में एक झगड़े को लेकर पुलिस कर्मचारी को दर्दनाक मौत दी गई। जानकारी के अनुसार यह घटना 2 दिन पहले की है। यहां गांव होल में 3 व्यक्तियों ने तलवारों से पंजाब पुलिस के हवलदार सुखविंदर सिंह पर हमला किया था। इस हमले दौरान सुखविंदर सिंह गंभीर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
गत दिवस सुखविंदर सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके 2 को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे डी.एस.पी. विलीयम जेजी ने बताया कि पुलिस ने मृतक सुखविंदर सिंह के चचेरे भाई सतविंदर सिंह के बयानों पर गुरपिंदर सिंह, उसके भाई अवतार सिंह और अवतार सिंह के पुत्र सुखचैन सिंह के खिलाफ हत्या का केज दर्ज करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक सुखविंदर की लाश को लुधियाना से खन्ना लाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।